बरेली: दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, एक युवक की मौत, 2 घायल
बरेली, अमृत विचार। जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मामला थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र का है। जहां दो बाइकों की भिड़ंत में एक नाबालिग युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो अन्य साथियों के मामूली चोटें आईं हैं। वहीं, जिस बाइक से भिड़ंत हुई थी, वह बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुर डोरिया निवासी शोहिल (16 साल) अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर बैठकर गांव के बाहर जा रहा था। उसी दौरान गांव के मोड़ पर तेजी से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। जिसमें नाबालिग शोहील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दो अन्य साथी भी जख्मी हो गए। वहीं, जिस बाइक से भिड़ंत हुई थी, वह बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें- बरेली: सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
