आगरा में नकली सोना गिरवी रख लिया लोन, रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। शहर में धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है ,जिसमें एक युवक ने मुथुट फिनकाप में 43 ग्राम नकली सोना गिरवी रख 1.40 लाख रुपये का ऋृण ले लिया। सच्चाई सामने आने के बाद प्रबंधक की तरफ से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पूरा मामला कमला नगर का बताया जा रहा है। 

प्रबंधक के मुताबिक न्यू आदर्श नगर टीला निवासी लाला लालवानी ने सितंबर 2022 में 43 ग्राम सोना गिरवी रखा था। इसके बदले कंपनी से 1.40 लाख रुपये ऋृण लिया। बैंक की आडिट टीम द्वारा जांच के दौरान उसके नकली होने का पता चला। ग्राहक से संपर्क कर उसे बुलाया, गया लेकिन वह नहीं आया। 

पुलिस के अनुसार गोल्ड लोन कंपनी द्वारा ग्राहक द्वारा दिए गए सोने की जांच कराई जाती है। इसके लिए प्रत्येक शाखा सर्राफ को अधिकृत करती है। सोना खरा होने के प्रमाण पत्र देने के बाद ऋृण स्वीकृत किया जाता है। प्रक्रिया में कहां पर कमी रह गई, इसकी  जांच की जाएगी। 

ये भी पढ़ें -बलिया पहुंचे मंत्री अनिल राजभर, कहा - स्वामी प्रसाद को आगे कर अखिलेश यादव बांट रहे समाज

 

संबंधित समाचार