बलिया पहुंचे मंत्री अनिल राजभर, कहा - स्वामी प्रसाद को आगे कर अखिलेश यादव बांट रहे समाज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया, अमृत विचार। यूपी सरकार के मंत्री अनिल राजभर आज बलिया पहुंचे। जहां उन्होंने लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महाराजा सुहेलदेव को उचित सम्मान दिया है ,राजधानी लखनऊ में महाराजा की प्रतिमा इस बात का सुबूत है। उन्होंने कहा कि नगरा स्थित जनता इंटर कॉलेज के खेल मैदान में 24 मई को महाराजा सुहेलदेव राजभर सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने अखिलेश यादव को लेकर कहा कि सपा प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्यको आगे कर प्रदेश और समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को सलाह दी कि वो सपा प्रमुख से सावधान रहें।  

अनिल राजभर ने कहा कि निकाय चुनाव में जनता ने इन्हें जवाब दे दिया है, जनता ही ऐसे लोगों का इलाज करेगी। लोकसभा चुनावों में भी जनता भाजपा के साथ है। 

ये भी पढ़ें -हरदोई में फिर चली तबादला एक्सप्रेस: एसपी ने 14 इंस्पेक्टर और एक एसआई का किया ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली तैनाती

संबंधित समाचार