उत्तरी मेक्सिको में हुई गोलीबारी, 10 लोगों की मौत, 9 घायल...इलाके में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेक्सिको। उत्तरी अमेरिकी देश मेक्सिको से बड़ी खबर सामने आ रही है। मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया में एक अज्ञात बंदूकधारी ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस गोलीमारी में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग जख्मी  बताए जा रहे हैं।

दरअसल, ये इलाका अमेरिका के कैलिफोर्निया से सटा हुआ है और ड्रग्स की तस्करी के लिए बदनाम है। फायरिंग की सूचना के बाद राज्य पुलिस अन्य एजेंसियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि पीड़ितों की पहचान फिलहाल अभी सावर्जनिक नहीं की गई है।

आपको बता दें कि मेक्सिको के फार्मिंगटन शहर में 15 मई को फायरिंग की एक और घटना सामने आई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। वारदात में दो लोग घायल भी हुए थे।

ये भी पढ़ें :  ईरान-पाकिस्तान सीमा पर झड़प, छह ईरानी रक्षकों की मौत 

संबंधित समाचार