Unnao News : संदिग्ध हालात में दो के मिले शव, मुंह से निकल रहा था झाग, परिजनों में मची चीख-पुकार
उन्नाव में संदिग्ध हालात में दो के मिले शव।
उन्नाव के सोहरामऊ थानांतर्गत अलग-अलग क्षेत्र में एक ने लगाई फांसी तो दूसरे का बाग में मिला शव। परिजनों में कोहराम मच गया।
उन्नाव, अमृत विचार। सोहरामऊ थानांतर्गत अलग-अलग क्षेत्र में दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसमें एक ने फांसी लगाकर जान दे दी तो दूसरे का आम के बाग में शव मिला है। जानकारी पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं।
घटना एक-
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव सहरावां निवासी राज चौरसिया (16) का शव रविवार सुबह घर के अंदर छत के कुंडे से गमछे के फंदे के सहारे लटका मिला। मृतक की चाची शबनम ने बताया कि भतीजा मानसिक रूप से परेशान रहता था। मृतक के माता-पिता की 10 वर्ष पूर्व बीमारी से दिल्ली में मौत हो चुकी है। वह अपने दादी के साथ रहता था। एसओ संदीप मिश्रा ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना दो-
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के प्रभुखेड़ा गांव निवासी रामप्रताप (28) अपने घर से 500 मीटर दूर उदयचंद की आम की बाग में संदिग्ध परिस्थिति में पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसके जीवित होने की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को एक निजी नर्सिंगहोम पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह दो भाइयों में छोटा था और मजदूरी करता था।
