Etawah News : कोकाडोका से भरा ट्रक छोड़कर भागा इनामी ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था 15 हजार का इनाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में कोकाडोका से भरा ट्रक छोड़कर भागा इनामी ड्राइवर गिरफ्तार।

इटावा में कोकाडोका से भरा ट्रक छोड़कर भागा इनामी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। दो महीने पहले रांची से सूरत मादक पदार्थ ले जा रहा था।

इटावा, अमृत विचार। दो महीने पहले रांची से काफी मात्रा में मादक पदार्थ कोका डोका गुजरात के सूरत ले जाने के दौरान हाईवे पर थाना जसवंतनगर में पुलिस को देखकर ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया था। हाथ न आने पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। पुलिस ने शनिवार को देर शाम उसे पकड़ लिया गया। अब मादक पदार्थ भिजवाने वाले की तलाश की जा रही है।

नेशनल हाईवे आगरा कानपुर पर थाना जसवंतनगर क्षेत्र में गांव खेड़ा धोलपुर ओवरब्रिज के पास 22 मार्च को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रक रोका तो ट्रक छोड़कर ड्राइवर भाग गया था। ट्रक से कोकाडोका की 170 बोरियां बरामद हुई थीं। तभी से पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही थी।

एएसपी सिटी कपिलदेव सिंह ने बताया कि सटीक सूचना पर क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर आलोक सिंह व राजेश कुमार ने सुरजीत सिंह के साथ शहर में थाना सिविल लाइन क्षेत्र में अंबेडकर चौराहा के पास राजस्थान प्रांत के जिला बाड़मेर के थाना मंडली के गांव खीपली खेड़ा के जसाराम को पकड़ लिया। उसने बताया कि ट्रक का ड्राइवर व स्वामी स्वयं है, दोगुना किराया मिलने के लालच में यह मादक पदार्थ लोड कर लिया था। यह काम देवाराम ने कराया था, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव