रायबरेली : लालगंज विद्या मंदिर में दुर्गा वाहिनी का प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ
लालगंज /रायबरेली, अमृत विचार। विश्व हिंदू परिषद लालगंज के जिला अध्यक्ष अजय बाबू पांडे ने बताया कि संगठन की रीति नीति के अनुसारअवध प्रान्त का दुर्गावाहिनी प्रशिक्षण वर्ग लालगंज में प्रारंभ हो गया है जिसमें लगभग 200 बहने प्रशिक्षण लेने के लिए आ चुकी है।
प्रशिक्षण 21 मई से 27 मई तक गंगाराम बरातीलाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लालगंज में चलेगा। प्रशिक्षण वर्ग में दुर्गा वाहिनी की स्वयं सेविकाओं को राष्ट्र समर्पित विचारों का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ योग आदि भी कराया जाएगा। बौद्धिक सत्रों के दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्रशिक्षण में भाग ले रही बहनों को मिलेगा। बताते चलें कि दुर्गा वाहिनी विश्व हिंदू परिषद का अनुषांगिक संगठन है जिसमें लाखों लाख महिलाएं राष्ट्रहित के लिए कार्य कर रही है।
ये भी पढ़ें -राष्ट्रीय लोक अदालत : 43 हजार से अधिक वाद निस्तारित, 4.40 करोड़ ऋण वसूले
