अफगानिस्तान में बाढ़ के कहर से 151 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। अफगानिस्तान में फ्लैश फ्लड (आकास्मिक बाढ़) से मरने वालों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है। प्रभावित इलाकों में शुक्रवार को भी राहत व बचाव कार्य जारी रहा। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अुनसार, बाढ़ से परवान, कपिसा, पंजशिर, मैदान वरदक, लोगार, पकटिया, पकटिका, नुरिस्तान, नानगरहार, लघमन, खोस्त और घांजी प्रांत प्रभावित हुए हैं। सबसे …

काबुल। अफगानिस्तान में फ्लैश फ्लड (आकास्मिक बाढ़) से मरने वालों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है। प्रभावित इलाकों में शुक्रवार को भी राहत व बचाव कार्य जारी रहा। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अुनसार, बाढ़ से परवान, कपिसा, पंजशिर, मैदान वरदक, लोगार, पकटिया, पकटिका, नुरिस्तान, नानगरहार, लघमन, खोस्त और घांजी प्रांत प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित परवान क्षेत्र हैं, जहां अबतक 93 लोगों की मौत हो चुकी है और 110 घायल हुए हैं।

अफगानिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने नानगरहार, काबुल और उत्तरी बादखसान प्रांत के वाखान क्षेत्र में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई है। सरकार ने कहा कि राहत कार्य भी जारी है।

संबंधित समाचार