Unnao News : छत पर सोते रहे घरवाले, चोरों ने पार किये नगदी समेत 14 लाख का सामान, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में घर में घुसकर चोरों ने 14 लाख की चोरी।

उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली अंतर्गत गांव नेवलापुर में दो भाइयों के घर में घुसकर चोरों ने नगदी, जेवरात समेत 14 लाख का माल पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच कर आसपास के लोगों से पूछताछ की।

उन्नाव, अमृत विचार। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नेवलापुर में चोरों ने एक घर में घुसकर कमरे में रखी आलमारियों का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर व नगदी समेत करीब 14 लाख का सामान पार कर दिया। रात को उठी गृह स्वामी की बेटी ने चोरों को देख शोर मचाया। तो चोर जेवर व नगदी लेकर मकान के पिछले दरवाजे से भाग निकले। गृह स्वामी ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।

नेवलापुर निवासी सुशील पुत्र श्यामलाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका और उसके भाई रामविलास का परिवार एक ही मकान में रहता है। शनिवार रात दोनों भाई परिवार के साथ मकान की छत पर सो रहे थे। तभी चोर घर में घुस आए और कमरे में रखी दो आलमारियों का ताला तोड़कर उनमें रखे करीब 13 लाख के सोने व चांदी के जेवरात पार कर दिये।

भाई रामविलास की बेटी वंदना देररात उठी और नीचे आंगन में गई तो वहां चोरों को देख उसने शोर मचाया। वंदना को देखकर चोर मकान के पिछले दरवाजे से भाग गए। बताया कि एक हफ्ता पूर्व वह दिल्ली से वापस लौटा था। तब परिवार के कलमी आम के बाग की बिक्री के डेढ़ रुपए खरीददार से मिले थे। उसने वह रुपए भी आलमारी में रख दिए थे। तहरीर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर पूछताछ की। पुलिस ने अभी तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

संबंधित समाचार