बरेली: माफिया अशरफ के साले सद्दाम का एक और वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। माफिया अशरफ के साले सद्दाम का कई गुर्गों के साथ एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सभी जन्मदिन पार्टी मना रहे हैं। सद्दाम पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। इससे पहले भी सद्दाम और लल्ला गद्दी के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में माफिया अशरफ के साले सद्दाम, गुर्गे लल्लागद्दी, फुरकान समेत कई अन्य गुर्गे किसी की जन्मदिन पार्टी में शामिल हैं। जिसमें छह केक एक टेबल पर रखे गए हैं और सद्दाम केक काट कर एक युवक को खिला रहा है। वीडियो में करीब पंद्रह से बीस लोग पार्टी करते दिख रहे हैं। वीडियो कहां का है और पार्टी करने वाले लोग कौन हैं, इसके बारे में पुलिस को फिलहाल जानकारी नहीं है। वीडियो में दिखने वाला लल्ला गद्दी और फुरकान अवैध मुलाकात मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। दोनों को पुलिस जेल भेज चुकी है। जबकि सद्दाम अभी भी फरार चल रहा है। 

ये भी पढे़ं- बरेली: साली की शादी में बहनोई ने की हर्ष फायरिंग, पांच घायल

 

 

संबंधित समाचार