बहराइच: बियर की दुकान में सेंध लगाकर नकदी समेत डेढ़ लाख की चोरी, CCTV और DVR साथ ले गए चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विशेश्वरगंज, बहराइच, अमृत विचार। जिले के कंछर चौराहे पर स्थित बियर की दुकान में रविवार रात को चोरों ने सेंध लगा दी। इसके बाद चोरों ने एक लाख रूपये नकदी और दो पेटी बियर की चोरी की। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंछर के मजरा बेनी प्रसादपुरवा गांव निवासी नीरज कुमार श्रीवास्तव पुत्र सतीश चंद्र की बियर की दुकान विशेश्वरगंज पुरैना संपर्क मार्ग पर संचालित है। रविवार रात को मैं दुकान बंद कर घर चले गए।

cats0-101

देर रात को अज्ञात चोर ने दुकान में पीछे से सेंधलगा दी। चोरों ने दुकान में रखा एक लाख दो हजार रूपये नकदी, दो पेटी बियर, सीसीटीवी और डीवीआर चोरी कर ली। सुबह पड़ोसियों ने चोरी की जानकारी दी जिस पर नीरज मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाने में तहरीर दी है प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें - बहराइच : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

संबंधित समाचार