PHOTOS: 'यह वही इंसान हैं, जिनका मुझे इंतजार था', परिणीति चोपड़ा ने बताया कब-कैसे हुआ राघव चड्ढा से प्‍यार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने सोमवार को कहा कि अपने मंगेतर एवं राजनेता राघव चड्ढा के साथ एक बार जलपान करने के बाद ही उन्हें समझ आ गया था कि यह वही इंसान हैं, जिनका उन्हें इंतजार था।

parineeti 3

परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं सांसद राघव चड्ढा ने 13 मई को दिल्ली में एक निजी समारोह में सगाई की थी।

parineeti

 मुंबई में एक साथ नजर आने के बाद मार्च से ही दोनों की शादी को लेकर अटकलें शुरू हो गई थीं।

parineeti 5

चोपड़ा ने ट्विटर पर अपने रिश्ते से जुड़ी निजी जानकारी देते हुए लिखा, ‘‘ जब आपको एहसास होता है, आपको पता चल जाता है।

parineeti 8

एक बार साथ जलपान करने के बाद मुझे पता चल गया था.. यही वह इंसान हैं। बेहतरीन इंसान जिनकी शांत अद्भुत, शांतिमय और प्रेरक अनुभूति होगी।

parineeti 2

 उनके समर्थन, हास्य अंदाज, बुद्धिमता, दोस्ती में बेहद आनंद है। वह मेरी मंजिल हैं।’’ उन्होंने अपनी और राघव चड्ढा की सगाई की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया मंच पर साझा कीं।

parineeti 7

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ बचपन में मुझे परियों की कहानियां पसंद थीं और मुझे लगता था कि मेरी परी कथा कैसे शुरू होगी।

parineeti 6

अब वह शुरू हो गई और जितना मैंने सोचा था उससे बहुत बेहतर है।’’ परिणीति चोपड़ा जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म ‘चमकीला’ में नजर आएंगी। 

parineeti 9

ये भी पढ़ें:- पीएम मोदी ने प्रशांत द्वीप देशों से कहा, भारत आपकी प्राथमिकताओं का करता है सम्मान

संबंधित समाचार