संभल : तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली खंदक में घुसी, चालक की मौत...असमोली थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तेहरे भाई के साथ ईंट लेने असमोली स्थित भट़्ठे पर आया था बागपत का जावेद

खासपुर के निकट इसी ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से हुआ हादसा

संभल/ओबरी/अमृत विचार। असमोली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खंदक में जा घुसी। ट्रैक्टर-ट्राली से उछलकर गिरे मजदूर मामूली रूप से चोटिल हुए जबकि ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया।

बागपत जिले के थाना बड़ौत अंतर्गत गांव खड़खड़ी निवासी जावेद उर्फ जाविद (25) तहेरे भाई माजिद के साथ ट्रैक्टर-ट्राली से ईंट लेने असमोली क्षेत्र में आया था। सोमवार की तड़के तीन बजे दोनों ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पहले गांव मिलक मल्लूपुरा पहुंचे। वहां से मजदूर मोहम्मद रफी, मुस्तकीम तथा शाहिद हुसैन को ट्रैक्टर-ट्राली में बैठाया। इसके बाद गांव बिलालपत स्थित एमएच ईंट भट्ठे से ईंट लेने जाने लगे।

असमोली-लोधीपुर मार्ग पर गांव खासपुर के मोड़ से गुजरने के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में जा घुसी। ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार मुस्तकीम, शाहिद हुसैन और माजिद उछलकर दूर जाकर गिरने से मामूली रूप से चोटिल हो गए। ट्रैक्टर का पहिया चालक जावेद के ऊपर चढ़ गया। गंभीर रूप से घायल चालक जावेद को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिय। जानकारी पाकर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

ये भी पढ़ें :  संभल : गोवंश का वध करता एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

 

संबंधित समाचार