मुरादाबाद : नाले में पड़ा मिला युवक का शव, पानी में डूबने से हुई मौत, शिनाख्त नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र की भोलानाथ कालोनी के पास नाले में सोमवार सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।

थाना कटघर के दस सराय चौकी क्षेत्र की भोलानाथ कालोनी के पास से नाला बह रहा है। नाले के दूसरे छोर पर मझोला थाना के जयंतीपुर चौकी क्षेत्र की नेता कालोनी है। सोमवार सुबह लोगों ने नाले में शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। कटघर एसएचओ राजेश सिंह सोलंकी और चौकी प्रभारी सोनू कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव बाहर निकलवाया तो उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। थोड़ी देर बाद एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और सीओ कटघर शैलजा मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने फारेंसिक टीम को बुलाकर शव और घटना स्थल का निरीक्षण कराकर साक्ष्य एकत्र कराए। तलाशी में भी कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। आसपास के लोग भी शिनाख्त नहीं कर पाए।इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार डूबने से युवक की मौत हुई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक नशे की हालत में नाले में गिरा और उसकी मौत हो गई।

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि थाना कटघर के दस सराय चौकी क्षेत्र के बड़े नाले में एक शव मिला है। जो पुराना लग रहा है। शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। मरने वाले की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : आठ सचिवों के वेतन आहरण पर रोक, 18 को नोटिस

संबंधित समाचार