लखनऊ : नगर आयुक्त ने मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब मिले 77 कर्मचारी, एक दिन का वेतन काटा

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, लखनऊ । नगर निगम में कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। सुबह समय चाय की चुस्कियां ले रहे हैं। नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने सोमवार को लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय का सुबह 10:20 बजे औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्हें कर विभाग, मुख्य विभाग अधिष्ठान, प्रचार विभाग, सम्पत्ति विभाग, लेखा परीक्षण विभाग, विधि विभाग की उपस्थिति पंजिका में 129 में से 77 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।

जिस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया, साथ ही भविष्य में समय पर उपस्थित रहने की चेतावनी दी। सबसे ज्यादा 38 में से 22 कर्मचारी मुख्य विभाग अधिष्ठान में अनुपस्थित पाए गए। लेखा परीक्षण विभाग के सभी 13 कर्मचारी गायब मिले। सम्पत्ति और विधि विभाग में 15-15 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। प्रचार विभाग में नौ और जोन एक के कर विभाग में आठ लोग अनुपस्थित पाये गए।

ये भी पढ़ें - लखनऊ : केजीएमयू में नहीं सुलझ रहा शिक्षक भर्ती मामला, अनुसूचित जाति आयोग ने केजीएमयू प्रशासन को किया तलब

संबंधित समाचार