ओडिशा: संपत्ति विवाद में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या
बरगढ़ (ओडिशा)। ओडिशा के बरगढ़ जिले में कथित तौर पर संपत्ति विवाद में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार रात भटली थाना क्षेत्र के झिकीझीकी गांव में हुई।
सिबा बाग नाम का व्यक्ति अपने बड़े भाई के घर में घुस गया और रम्भा (लोहे का एक औजार) से उनके पूरे परिवार की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गुरुदेव बाग (46), उनकी पत्नी सिबागरी (35) और उनके बच्चों चुडामाई (15) तथा श्रावणी (10) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि मामला संपत्ति विवाद का प्रतीत होता है। मामले की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें : जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस
