अयोध्या: आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लाखों के जेवर लूटे, एक आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। खण्डासा थाना क्षेत्र में आभूषण व्यवसाई से बदमाशों ने हथियार के बल पर लाखों के जेवर लूट लिए। झड़प में बदमाशों ने व्यवसाई के सिर पर तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। ग्रामीणों को आते देख बदमाश जेवर से भरा बैग लेकर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने एक बदमाश को दब‍ोच लिया और …

अयोध्या। खण्डासा थाना क्षेत्र में आभूषण व्यवसाई से बदमाशों ने हथियार के बल पर लाखों के जेवर लूट लिए। झड़प में बदमाशों ने व्यवसाई के सिर पर तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। ग्रामीणों को आते देख बदमाश जेवर से भरा बैग लेकर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने एक बदमाश को दब‍ोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब हो गया।

खण्डासा थाना क्षेत्र के आभूषण व्यवसाई रामचंद्र गुप्ता खण्डासा बाजार का रहने वाला है। आज सुबह लगभग 7 बजे पुरवा गांव जा रहा था तभी अमानीगंज खण्डासा मार्ग पर संत भीखा दास की कुटी तिराहे पर बाइक सवार सवार दो बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया। छीना झपटी में आभूषण व्यवसाई ने बदमाशों की गाड़ी से चाबी निकालकर जंगल में फेंक दी जिसके बाद बदमाशों ने आभूषण व्यवसाई के सिर पर कट्टे के बट से प्रहार कर दिया। इससे व्यवसाई लहूलुहान होकर  गिर गया।

शोर शराबा सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर आ गए और एक बदमाश को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि उसका एक साथी जंगल की ओर भाग निकला। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जंगल को चारों तरफ से घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया और चार घंटे की मशक्कत के बाद आभूषण व्यवसाई का जेवरात से भरा बैग बरामद कर लिया। हालांकि दूसरा आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह और क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर जय प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों बदमाशों का अपराधिक इतिहास रहा है। थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त नंद कुमार यादव के पास से एक तमंचा व दो कारतूस के साथ बिना नंबर की एक बाइक बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संबंधित समाचार