वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों ने एचओडी के खिलाफ मोर्चा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित पत्रकारिता एवं संप्रेषण विभाग के छात्रों ने सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि विभागाध्यक्ष शोभना नारलीकर छात्रों से अभद्र भाषा में बात करती हैं। इस बात का विरोध करने पर छात्रों को एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देती हैं। छात्रों का कहना है कि जब हम लोग हेड के चेंबर में जाते हैं तो उनके द्वारा अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया जाता है तथा कपड़े फाड़ने का आरोप लगा दिया जाता है। बार-बार छात्रों का कैरियर तथा जीवन बर्बाद करने की धमकी दिया जाता है। इतना ही नहीं छात्रों ने आगे कहा कि परीक्षा में छात्रों के नंबर के साथ छेड़छाड़ कर सारे प्रैक्टिकल पेपर का नियंत्रण अपने हाथ में लेकर नंबर को कम किया जाता है। धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मांग की है कि शोभना नारलीकर को तत्काल बर्खास्त किया जाए जिससे छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़ में युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार  

संबंधित समाचार