Farrukhabad News : गंगा में नहा रहे थे तीन जिगरी दोस्त, डूबने से हो गई मौत, चौथा दोस्त मचाता रहा शोर…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में गंगा में नहाते समय तीन दोस्त डूबे।

फर्रुखाबाद में गंगा में नहाते समय तीन दोस्त डूब गए। करीब दो घंटे बाद तीनों के शव मिले। चौथे दोस्त के शोर मचाने पर भी कोई मदद के लिए नहीं आया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कमालगंज क्षेत्र में भोजपुर किले के पास गंगा नहाते समय गहने पानी में जाने से तीन दोस्त डूब गए। तीनों को डूबता देखकर चौथे दोस्त ने शोर मचाया, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। दोस्त ने तीनों के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों दोस्तों के शवों को बाहर निकाला। शवों को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। 

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी 18 वर्षीय उजैब पुत्र इरशाद हुसैन, 14 वर्षीय जोएब पुत्र शायद अली, 17 वर्षीय अशरफ पुत्र आसिफ के साथ ही समीर पुत्र सगीर भोजपुर किले के निकट मंगलवार को गंगा नहाने गये थे| समीर बाहर खड़ा रहा और तीनों दोस्त गंगा नहाने लगे। नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए।

देखते ही देखते उनके गोते लगने लगे| उन्होंने चीखपुकार भी मचायी, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं पंहुचा। कुछ देर में ही तीनों की आबाज गंगा के गहरे पानी में समा गई| घाट पर खड़े उनके साथी समीर नें तत्काल परिजनों को सूचना दी।  सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। सभी में चीत्कार मच गई| थाने के दारोगा राघवेन्द्र तिवारी मौके पर पंहुचे और गोताखोरों की मदद से सभी को तलाश शुरू कराई।

तकरीबन दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने तीनों दोस्तों को गंगा की गहरई से बाहर निकाला। परिजनों में कोहराम मच गया| परिजन उन्हें अलग-अलह अस्पतालों में लेकर गये, जहाँ डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। उजैब की माँ सितारा बेगम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| उजैब भाई-बहनों में सबसे छोटा था।

वहीं जोएब की माँ मैनाज भी रो-रो कर बेसुध हो गई। जोएब अपने परिवार का इकलौता चिराग था| वहीं अपनी ननिहाल शेखपुर में रह रहे अशरफ की माँ फरहीन का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन शव लेकर घर चले गये।

संबंधित समाचार