ऑस्ट्रेलिया में PM मोदी का जलवा, भारत के सम्मान में हैरिस पार्क का नाम बदलकर रखा 'लिटिल इंडिया'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिडनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज ने यहां एक विशेष सामुदायिक कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया में एक सड़क का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर ‘लिटिल इंडिया’ कर दिया।

हैरिस पार्क पश्चिमी सिडनी में एक केंद्र है, जहां भारतीय समुदाय दिवाली और ऑस्ट्रेलिया दिवस जैसे त्योहारों और कार्यक्रमों का जश्न मनाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “मुझे अहमदाबाद में प्रधानमंत्री अल्बनीज जी का भारतीय जमीन पर स्वागत करने का अवसर मिला था। 

आज यहां ‘लिटिल इंडिया’ की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में वह मेरे साथ हैं।” ‘सिटी ऑफ पेरामेटा’ ने अपनी वेबसाइट पर कहा, “हैरिस पार्क एक संपन्न, गतिशील, बहुसांस्कृतिक केंद्र है, जो संस्कृतियों और बड़ी भारतीय आबादी के मिश्रण के लिए जाना जाता है।”

उसने कहा कि ‘लिटिल इंडिया’ के रूप में चर्चित, हैरिस पार्क में विग्राम, मैरियन और स्टेशन स्ट्रीट पर 20 से अधिक भोजनालय हैं, रंग-बिरंगी साड़ियां, चमकदार चूड़ियां और भारतीय मसाले बेचने वाली दुकानें हैं, जो आपको ऐसी अनुभूति कराएंगे कि आप सीधे मुंबई पहुंच गए। 

हैरिस पार्क को ‘लिटिल इंडिया’ का नाम दिए जाने की घोषणा ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनीज ने की, जहां उन्होंने प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम में मोदी का स्वागत किया था। मोदी ने इस विशेष भाव के लिए अल्बनीज को धन्यवाद दिया। मोदी ने सामुदायिक कार्यक्रम के दौरान कहा, “धन्यवाद, मेरे दोस्त एंथनी।”

 उन्होंने कहा कि यह ऑस्ट्रेलियाई समाज की भारतीय समुदाय को दी गई मान्यता है। उन्होंने कहा, “मैं इस विशेष सम्मान के लिए न्यू साउथ वेल्स के प्रमुख, पेरामेटा शहर के मेयर और डिप्टी मेयर और पार्षदों को धन्यवाद देता हूं।” आधिकारिक तौर पर ‘लिटिल इंडिया’ क्षेत्र का नामकरण करने का पहला प्रस्ताव 2015 में तैयार किया गया था। 

ये भी पढ़ें:- Australia: भारतीय श्रमिक का शोषण करने पर बेकरी संचालक पर लगा 40 हजार डॉलर का जुर्माना

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म