लखीमपुर-खीरी: पारिवारिक कलह वश युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोला गोकर्णनाथ, अमृत विचार। नगर की काशीराम आवास कॉलोनी में एक युवक ने पारिवारिक कलह वश कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

पंजाबी कालोनी निकट काशीराम कॉलोनी ब्लॉक नंबर 33 के आवास नंबर 384 में रह रहे विनोद कुमार कश्यप (40) का शव कमरे में ही पंखे से झूलता मिला। विनोद अपनी पत्नी अनु देवी के साथ आवास में रह रहा था। कालोनी वाले बताते हैं कि विनोद के शराब पीने के कारण पति पत्नी में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था।

घटना की रात भी विनोद की  पत्नी से कहासुनी होने पर पत्नी कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दूसरे कमरे में चली गई। विनोद ने कमरा अंदर से बंद कर लिया। कमरे के अंदर छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह दरवाजा नहीं खुला तो पत्नी ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, पर कमरा अंदर से बंद होने के कारण वह कामयाब नहीं हुई, तो उसने कॉलोनी में पड़ोसियों को खबर दी। कॉलोनी वासियों की मौजूदगी में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला, तो देखा कि विनोद का शव फंदे से लटक रहा था।

जिसे देखकर पत्नी दहाड़े मारकर रोने लगी। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। विनोद मूल रूप से हैदराबाद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत परेली के मजरा ग्राम झारा निवासी बेचेलाल का बेटा था। उसके अन्य भाई पड़ोस की नई कांशीराम कालोनी में रहते हैं। 

ये भी पढ़ें : दरोगा पर लगे गंभीर आरोपों, एसपी ने दिए जांच के आदेश

संबंधित समाचार