नए संसद भवन के उद्घाटन में सामने आएगा भारत का 'राजदंड', शाह ने बताई  ऐतिहासिक सेंगोलकी कहानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। झारखंड राष्ट्रपति देवघर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के अपने तीन दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंची रांची,24 मई (वार्ता)राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के अपने तीन दिवसीय दौरे पर आज सुबह देवघर पहुंची हैं। राष्ट्रपति इंडियन एयरफोर्स के विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट पहुंचीं हैं जहां झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाबा वैद्यनाथ धाम में पूजा अर्चना करने के बाद रांची के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति आज रांची में झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति के झारखंड दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारी पूरी हो गयी है।

राजधानी रांची में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं। रांची में 7 आईपीएस अधिकारी के साथ-साथ 50 डीएसपी, इंस्पेक्टर के अलावे 3000 से अधिक जवानों की तैनाती विभिन्न इलाकों में की गयी है। राष्ट्रपति का कारकेड जिस मार्ग से गुजरेगा, वहां पर तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था होगी। 

ये भी पढ़ें :  नए संसद भवन के उद्घाटन में सामने आएगा भारत का 'राजदंड', शाह ने बताई  ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ की कहानी

संबंधित समाचार