Hamirpur Murder : ई-रिक्शा चालक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में ई-रिक्शा चालक की हत्या में आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार।

हमीरपुर के सुमेरपुर में ई-रिक्शा चालक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया।

हमीरपुर, अमृत विचार। थाना सुमेरपुर के देवगांव में खून से लथपथ ई रिक्शा चालक शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। हत्या उसी दोस्त हिस्ट्रीशीटर व सजायाफ्ता ने डंडे से पीटकर कर दी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

देवगांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि उसका भाई धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना (52) अविवाहित था। करीब दो साल पहले उसने डेढ़ बीघा जमीन बेचकर ई रिक्शा खरीदा था। इसी से वह घर परिवार का खर्च करता था। बताया कि मंगलवार की रात वह सुमेरपुर कस्बे से ई रिक्शा लेकर घर आया। दरवाजे पर ई रिक्शा को चार्जिंग में लगा दिया। इसके बाद पड़ोसी दोस्त हिस्ट्रीशीटर गोविंद सिंह के साथ बैठकर शराब पीता रहा।

बताया कि शराब खत्म होने पर गोविंद ने उसके भाई धर्मेंद्र से शराब लाने को कहा तो उसने मना कर दिया। इससे नाराज़ गोविंद ने उस पर लाठी डंडे से हमलाकर दिया। हमले से भयभीत धर्मेंद्र भागकर घर के अंदर घुस गया। बताया कि अधिक चोंट के चलते शरीर का खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। बताया कि सुबह घर के बाहर उसका क्षतविक्षत शव देख पुलिस को सूचना दी। तब सीओ सदर राजेश कमल थानाध्यक्ष राम आसरे सरोज गांव पहुंचे।

सीओ ने घटना स्थल पर डांग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। धर्मेंद्र को डंडे व किसी नुकीली चीज से मारा गया है। इस मामले में मृतक के भाई पुष्पेंद्र की तहरीर पर गोविंद सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

संबंधित समाचार