2000 Note Update News: Mahoba में नोट बदलने के लिए ग्राहकों की लगी भीड़, जानें- उपभोक्ताओं को क्यो हो रही दिक्कत
2000 Note Update News महोबा में दो हजार का नोट बदलने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी।
2000 Note Update News महोबा में दो हजार का नोट बदलने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। बैंक प्रबंधकों द्वारा 2000 के नोट बदलने और जमा करने के लिए अलग से काउंटर नहीं बनाए गए। जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही।
महोबा, अमृत विचार। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 2000 रुपये के नोट वापस लेने की घोषणा के बाद बैंकों में नोट बदलने और खातों में जमा करने के लिए खासी भीड़ जमा हो रही है। 2000 के नोट जमा और बदलने के लिए अलग से कोई काउंटर न बनाए जाने के कारण एक की काउंटर से लेने देन होने और दो हजार के नोट जमा करने व बदलने को लेकर अफरा तफरी मच गई है। लोग नोट बदलने के लिए सारा दिन परेशान रहे। कुछ लोगों ने इस परेशानी से बचने के लिए खातों में जमा करके भीड़ भाड़ से पिंड छुड़ाया।
आरवीआई द्वारा सितम्बर तक दो हजार के नोट बैंक में जमा करने का आदेशा जारी करने के बाद से लोग बैंकों में दो दो हजार के नोट लेकर बदलने के लिए पहुंच गए। कुछ दिक्कतें आने पर उपभोक्ताओं ने मैनेजर से वार्ता की। मैनेजर ने ऊपर से मिली गाइड लाइन के मुताबिक काम करने की बात कही है। उपभोक्ताओं ने दो दो हजार के नोट जमा करने बदलने के लिए अलग से काउंटर खोले जाने की मांग की है, जिससे बैंकों में जुटने वाली भीड़ से लोगों को निजात मिल सके।
गौरतलब है कि सालों से दो दो हजार रुपये के नोट दबाकर रखने के कारण मार्केट से दो हजार का नोट गायब सा हो गया है। कभी कभार ही दो हजार का नोट देखने को मिलता था। बाहर जाने के लिए व्यापारी कहीं पेट्रोल पम्पों तो कहीं बड़े बड़े दुकानदारों को दो दो हजार के नोट ले जाने के लिए पूछा करते थे, लेकिन दो हजार का नोट न होने की बात कहकर टाल देते थे। अब दो दो हजार के नोट मार्केट में कोई पूछ नहीं रहा है। एसबीआई के बैंक प्रबंधक का कहना है कि अभी अधिक भीड़ बैंक में नहीं जुट रही है, जिससे काउंटर बढ़ाने की जरुरत महसूस नहीं हो रही है। अगर नोट बदलने वालों की भीड़ बढ़ेगी तो अगल से काउंटर खोला जा सकता हैं।
बैंक कर्मचारी दे रहे खाते में पैसा जमा करने की सलाह
बैंकों मे दो दो हजार रुपये के नोट बदलने जा रहे उभोक्ताओं को बैंक कर्मचारियों द्वारा बदलने के बजाय खातों में जमा करने की सलाह दी जा रही है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग अब बदलने की किल्लत से बचने के लिए खातों में जमा कर रहे हैं, जिसके चलते दो दिन के अंदर 15 करोड़ से अधिक दो दो हजार के नोट जमा कराए गए। नोट जमा करने और बदलने के कारण बैंकों में काफी चहल पहल बढ़ गई है।
कर्मचारियों के खातों में जमा करा रहे कारोबारी पैसा
सालों से दो दो हजार के नोट दबकर रखने वाले कारोबारियों के लिए अब पैसा जमा करना मुसीबत बन गई है। यह पैसा कहां से आया इसका हिसाब किताब देने से बचने के लिए कारोबारी जमा करने के बजाय नोट बदलवाने के लिए अपने नौकरी और कर्मचारियों को बैंकों में भेजकर नोट बदल रहे है। इतना ही नहीं कुछ कारोबारियों ने कुछ कर्मचारियों के नाम खाते खुलवाकर उनके खातों में दो दो हजार रुपये के नोट जमा कराना शुय कर दिया है।
