खाद्य तेलों में टिकाव, उड़द और मूंग दाल सस्ती 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा जबकि मूंग दाल और उड़द दाल सस्ती हो गई वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।

तेल-तिलहन वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जून का पाम ऑयल वायदा 34 रिंगिट फिसलकर 3517 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। वहीं, जून का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.19 सेंट की बढ़त लेकर 47.95 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे। गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही।

इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पुराने स्तर पर पड़े रहे। दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में मूंग दाल 200 रुपये उड़द दाल की 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट को छोड़कर शेष दाल दलहन के भाव स्थिर रहे। इस दौरान चना, दाल चना, मसूर दाल और अरहर दाल में कोई बदलाव नहीं हुआ। अनाज : अनाज मंडी में टिकाव रहा। इस दौरान गेहूं और चावल के भाव टिके रहे। 

ये भी पढ़ें : संसद भवन उद्घाटन में सभी दलों को किया गया आमंत्रित, ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ भी होगा स्थापित

संबंधित समाचार