Kanpur: चाचा की हत्या के बाद दिल्ली से भाग गए थे असम, पुलिस ने भतीजा और उसकी प्रेमिका को ऐसे किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में पुलिस ने चाचा की हत्या करने वाला भतीजा और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया।

कानपुर के बिधनू में चाचा की हत्या करने वाला भतीजा और उसकी प्रेमिका को पुलिस ने असम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि मां के साथ बुरा व्यवहार करने से परेशान था।

कानपुर, अमृत विचार। बिधनू थाना क्षेत्र में हुई सुनील की हत्या के आरोपी भतीजे कृष्णा और उसकी प्रेमिका नैना को बिधनू पुलिस ने असम से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक सुनील उसकी मां के साथ गलत तरह से व्यवहार करता था। जिससे परेशान होकर उसने पूरी हत्याकांड की साजिश रची थी।

यह था घटनाक्रम

बीती 13 मई को मृतक सुनील वर्मा पुत्र स्व प्रेम शंकर वर्मा निवासी दीनदयालपुरम थाना बिधनू कानपुर नगर की हत्या मृतक सुनील वर्मा के भतीजे कृष्णा वर्मा उर्फ सत्या पुत्र अनिल वर्मा ने अपनी प्रेमिका कीर्ति उर्फ नेहा उर्फ अनीशा के साथ मिलकर चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वह आरोपी अपनी प्रेमिका के साथ दिल्ली फिर असम भाग निकला था। पुलिस ने आरोपी और उसकी प्रेमिको को असम से गिरफ्तार कर लिया। 

 

संबंधित समाचार