Fatehpur News : खनन की जांच करने मंडल के अफसर पहुंचे, मिली अनियिमत्ताएं, गाड़ियों में ओवर लोड़िग पकड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में खनन की जांच करने मंडल के अफसर पहुंचे।

फतेहपुर में खनन की जांच करने मंडल के अफसर पहुंचे। खनन स्थल पर लगे सीसीटीवी बंद मिले। जल धारा में खनन पाया गया।

फतेहपुर, अमृत विचार। जनपद में अवैध खनन की शिकायत पर प्रयागराज मंडल के मंडल आयुक्त व पुलिस महानिदेशक तीन टीमों के साथ खनन क्षेत्र में छापेमारी की। जहां पर भारी अनियमित्ताएं मिली हैं। खदान में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले,जलधारा में खनन पाया गया,बिना एमएम-11 के रास्ते में मोरंग लोड गाड़ियां जांच दौरान पकड़ी, तमाम खामियां के बाद जिले के अफसरों ने चुप्पी साध ली है। मामले में आधा दर्जन से अधिक अफसर कार्यवाही की रडार में है। वहीं बुधवार को प्रयागराज से सर्वेयर टीम को बुलाकर खामियों को पाटने का काम किया गया। 

प्रयागराज मंडल आयुक्त विजय विश्वास पंत और आईजी चंद्र प्रकाश द्वितीय ने खदानों की जांच कर खामी पकड़ी है। अनियमित्ताओं में जनपद के सात अफसर इसमेंअपर जिलाधिकारी राजस्व व प्रभारी अधिकारी खनन विनय पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा,एसडीएम अवधेश निगम, सीओ प्रगति यादव, के अलावा थानाध्यक्ष असोथ प्रमोद कुमार मौर्या, जिला खनन अधिकारी राज रंजन के पर्वेक्षण में शिथिलता बरती गई। मामले में एआरटीओ सुरेश चंद्र  यादव की भूमिका संदिग्ध मिली। उन्होंने दायित्यों का निर्वाहन सहीं नहीं करने की बात सामने आई। 

जांच टीम ने असोथर थाने के कौहन के खण्ड सं0 आर-1 और ललौली थाने के ओती खंड चार व अढ़ावल खंड तीन में निरीक्षण दौरान अनियमित्ताएं पकड़ी है।  निरीक्षण के समय खनन स्थल पर खनन क्षेत्रों की निगरानी हेतु लगाये गये सी०सी० कैमरा बन्द पाये गये। इस संबंध में मौके पर उपस्थित व्यक्ति से कैमरे का फुटेज दिखाने को कहा गया तो उसने आनाकानी की तथा बिजली एवं अन्य कारण बताते हुए फुटेज दिखाने में असमर्थता जताई।

इसके अतिरिक्त कैमरों को खनन स्थल से काफी दूर लगाया गया था। खनन स्थल पर लगाये गये पिलर से बाहर खनन होता पाया गया, जिससे प्रतीत होता है कि खनन चौहद्दी से बाहर भी किया जा रहा हैं जो कि अवैध है। साथ ही कई स्थानों पर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि खनन जलधारा से भी किया जा रहा है। वाहनों के आने जाने वाले रास्ते में पानी का छिडकाव नहीं कराया गया था और न ही वाहनों को त्रिपाल से ढका गया है, जिसके कारण रास्ते में प्रदूषण फैल रहा था। रास्ते में खड़ी गाडियों के रवन्ना प्रपत्र एम0एम0-11 की जांच के दौरान कई गाडियों में पुरानी तिथि के खन्ने पाये गये तथा अधिकांश वाहन ओवर लोडेड पाये गये।

इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (नजूल), प्रयागराज द्वारा ओती के खण्ड सं0-4 का  निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश वाहन ओवर लोडेड पाये गये तथा इनकी गाडियों का नम्बर प्लेट भी स्पष्ट नहीं था। निरीक्षण के समय उपलब्ध ड्राइवर से पूछे जाने पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इससे स्पष्ट होता है कि गडियों का नम्बर जानबूझकर खुरचा गया है। निरीक्षण के समय खनन स्थल पर खनन क्षेत्रों की निगरानी हेतु लगाये गये सी०सी० कैमरा बन्द पाये गये। खनन स्थल पर लगभग 15 ओवर लोडेड वाहन पाये गये तथा इन वाहनों में रवन्ना प्रपत्र एम0एम0 - 11 नहीं पाया गया, जिसके संबंध में नियमानुसार कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देश दिए गए। नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज द्वारा अढ़ावल के खण्ड सं0-3, कम्पोजिट सं0-1 और तीन का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय यह पाया गया कि तीन पोकलैण्ड से ट्रकों पर बालू को लादा जा रहा था तथा एक दर्जन से अधिक गाडी ओवर लोडेड खड़ी थी, जिनके ड्राइवर भाग गये थे। संबंधित थाने से समन्वय स्थापित करते हुए उन सभी वाहनों के नम्बर नोट किए गए तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए गए। उपरोक्त अनियमितताओं के दृष्टिगत खनन अधिकारी से पैमाइस कराते हुए अख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।

साथ ही उपस्थित जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, फतेहपुर को इस अनियमित कार्यवाही के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। ओवर लोडेड वाहनों को देखते हुए प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि इसमें सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जिला खनन अधिकारी एवं एसएचओ, असोथर की भूमिका संदिग्ध हैं और इनके द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया जा रहा है।

बुधवार को प्रयागराज की सर्वेयर टीम कौहन खदान पहुंची और खनन क्षेत्र का सीमांकन किया गया। जलधारा क्षेत्र में खनन पाया गया जिस पर खदान संचालक को पांच लाख की नोटिस जारी की गई। सीसीटीवी कैमरे बंद मिलने पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया,पांच भारी वाहनों पर जुर्माना की कार्रवाई की गई, बिना रव्वना एमएम-11 होने की बात से इंकार किया।- राज रंजन जिला खनन अधिकारी

 

संबंधित समाचार