प्रयागराज : अफजाल अंसारी की अपील पर सुनवाई टली, मिली नई तारीख 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। सजा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की याचिका पर सरकारी वकील के ना होने के कारण फिलहाल सुनवाई टाल दी है। इस मामले की सुनवाई अब कल यानी 25 मई को होगी। गाजीपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी और सांसद अफजाल अंसारी को गैंगस्टर एक्ट में दोषी पाते हुए सजा सुनाई गई है। मुख्तार अंसारी को 10 वर्ष और अफजाल अंसारी को चार साल की सजा मिली है। स्पेशल कोर्ट के फैसले के खिलाफ अफजाल अंसारी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। 

चार साल की सजा मिलने के कारण उनकी लोकसभा की सदस्यता भी समाप्त हो गई है। अफजाल अंसारी 2019 में गाजीपुर से बसपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को पराजित किया था। अफजाल अंसारी ने एमपी/एमएलए कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जिस पर बुधवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन आज इस पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 25 मई को होगी।


ये भी पढ़ें -भाजपा सरकार ने दिया किसानों को धोखा : अखिलेश यादव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज