बरेली: माफिया अशरफ के साले सद्दाम की दुबई में लोकेशन, एनकाउंटर की डर से विदेश भागा
बरेली, अमृत विचार। प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या के आरोपी माफिया अशरफ का मददगार उसके साले सद्दाम का लोकेशन दुबई में मिली है। सद्दाम बरेली में दर्ज दो मुकदमों में वांछित है। जिस पर एक लाख रुपये का अभी तक इनाम घोषित हो चुका है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सद्दाम को डर था कि उसका पुलिस एनकाउंटर न कर दे, इसलिए उसने दुबई में रह रहे अपने दो भाइयों के पास शरण लिया है। लोकेशन के साथ-साथ सद्दाम के दो फोटो भी मिले हैं। एक फोटो में वह जिस कार के साथ खड़ा है उसका नंबर दुबई का है। दूसरी फोटो भी दुबई के एक होटल के सामने की है। सद्दाम के जरिए अतीक ने दुबई के एक होटल में रुपये लगाया था। अतीक और अशरफ की हत्या के बाद अब इसे सद्दाम ही देख रहा है।
पुलिस से तीन बार हुआ सामना, भीड़ की वजह से बचा
पुलिस सूत्रों के अनुसार उमेशपाल की हत्या के बाद सद्दाम का पुलिस से तीन बार सामना हुआ था, लेकिन, उस समय सद्दाम भीड़-भाड़ वाले स्थान पर था। जहां पर पुलिस उसे पकड़ने में फेल रही। पुलिस उसका एनकाउंटर करना चाहती थी, लेकिन, अधिक लोगों की उपस्थिति के कारण पुलिस ने हाथ नहीं डाला।
यह भी पढ़ें- Bareilly: गर्भवती का शव कुंडे से लटका मिला, हत्या की रिपोर्ट दर्ज
