बहराइच: मूसलाधार बारिश के चलते वाहनों पर गिर पीपल का पेड़, चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले में बृहस्पतिवार सुबह मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इससे शहर की सड़कों पर जल भराव हो गया। वहीं बारिश के दौरान ही अमीनौर नगरौर में पीपल का पेड़ गिरने से दो वाहन दब गए। चार लोग घायल हो गए।

सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनपद में बृहस्पतिवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। जंगल क्षेत्र में सुबह पांच बजे से ही बारिश शुरू हो गई। जबकि शहर क्षेत्र सात बजे से बूंदाबांदी तेज बारिश में तब्दील हो गई। मूसलाधार बारिश के चलते शहर की सड़क तालाब जैसे नजर आने लगे।

बारिश के दौरान ही कोतवाली देहात के अमीनपुर नगरौर में पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। जिसके नीचे पिक अप और बोलेरो वाहन आ गया। पेड़ के नीचे वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चार लोग दबकर घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी को वाहन से बाहर निकलवाया गया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेसीबी से पेड़ को हटाने का प्रयास चल रहा है।

लग गया जाम
गोंडा बहराइच मार्ग पर नगरौर गांव के पास पेड़ गिरने से जाम लग गया। इससे आवागमन करने वाले लोगों को समस्या हुई। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मलबा हटाकर जाम खुलवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-मुनव्वर राणा की बिगड़ी तबीयत, अपोलो हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती, हालत गंभीर

संबंधित समाचार