बदायूं: सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के उसावां क्षेत्र में आज शाम मोटरसाइकिलों के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गये। उसावां क्षेत्र में अभी गांव के पास म्याऊ-दातागज मार्ग पर तेज रफ्तार दो बाइको की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में इनके चालको की मौके …

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के उसावां क्षेत्र में आज शाम मोटरसाइकिलों के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गये। उसावां क्षेत्र में अभी गांव के पास म्याऊ-दातागज मार्ग पर तेज रफ्तार दो बाइको की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में इनके चालको की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

बताया गया कि एक बाइक सवार म्याऊं बाजार जा रहा था जबकि दूसरा बाजार से अपने घर आ रहा था। उन्होंने बताया कि मृृतकों की शिनाख्त उसावां क्षेत्र के सांडी गांव निवासी राम भजन(45)और अनार सिंह (48)के रुप में की गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर करीब एक घंटे के बाद जाम खुल सका।

संबंधित समाचार