लखनऊ : सैकड़ों वाहनों में थी यह कमी, परिवहन विभाग ने चालान काट कर वसूले 43 लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाये संचालित वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुये शमन शुल्क के रूप में करीब 43 लाख रूपये वसूल किये हैं। कार्रवाई के दौरान करीब 1883 वाहनों का चालान काटा गया। यह जानकारी लखनऊ परिक्षेत्र के अपर परिवहन आयुक्त/उप परिवहन आयुक्त निर्मल प्रसाद ने आज दी।

उन्होंने बताया कि लखनऊ संभाग के साथ-साथ अन्य संभागों में भी एचएसआरपी के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। वाहनों में एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) न लगे होने की वजह से वाहनों का प्रयोग अवैध कार्यों में किया जाता है। परिवहन विभाग ऐसे वाहन स्वामियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है जिससे कि गलत गतिविधियों पर रोक लगायी जा सके।

अपर परिवहन आयुक्त ने बताया कि परिवहन मंत्री एवं परिवहन आयुक्त के सख्त निर्देश हैं कि प्रदेश में अभियान चलाकर एसएचआरपी की जांच की जाय और पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाय। उन्होंने बताया कि जनपद लखनऊ में बिना एचएसआरपी 217 वाहनों का चालान किया गया। इसी प्रकार जनपद उन्नाव में 602 वाहनों, रायबरेली में 62 वाहनों, सीतापुर में 421 वाहनों, लखीमपुर में 75 वाहनों एवं हरदोई में 506 वाहनों का चालान किया गया।

ये भी पढ़ेें - रायबरेली : शायर मुनव्वर राना की ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन