रायबरेली : इस बड़े Competition का हिस्सा बनेंगे डलमऊ के पांच खिलाड़ी, कानपुर में खेलेंगे Championship

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डलमऊ/ रायबरेली, अमृत विचार। कुछ दिनों पहले डलमऊ में आयोजित की गई जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए डलमऊ का नाम रोशन किया था। जिसके चलते डलमऊ ताइक्वांडो क्लब के 5 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो की तरफ से कानपुर में 26 मई से 28 मई तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में डलमऊ के पांच खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। 

डलमऊ ताइक्वांडो क्लब के प्रशिक्षक महताब आलम ने कहा कि ताइक्वांडो चैंपियनशिप में डलमऊ का प्रतिनिधित्व करने के लिए ताइक्वांडो क्लब के 5 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों को इस स्तर पर देखना हम सभी के लिए एक सपना सच होने जैसा होगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में अमान मंसूरी, विपिन, दिवयांश मौर्या, आशुतोष सोनकर व आदर्श कौशल शामिल है। प्रशिक्षक महताब आलम ने सभी चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दी।


ये भी पढ़ें -रायबरेली : अधिवक्ताओं ने तहसील गेट खुलवाने को लेकर एसडीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार