बरेली: रक्षा मंत्री ने कहा- छावनी की जनता तक पहुंचाएं योजनाएं
बरेली, अमृत विचार। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छावनी के अधिकारियों से वेबिनार के माध्यम से वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि केंद्रीय योजना छावनी के लोगों तक क्यों नहीं पहुंच पा रही हैं। इस वेबिनार में बरेली छावनी से कुल चार ही सदस्य शामिल किए गए थे। इनमें छावनी परिषद के अध्यक्ष बिग्रेडियर …
बरेली, अमृत विचार। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छावनी के अधिकारियों से वेबिनार के माध्यम से वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि केंद्रीय योजना छावनी के लोगों तक क्यों नहीं पहुंच पा रही हैं।
इस वेबिनार में बरेली छावनी से कुल चार ही सदस्य शामिल किए गए थे। इनमें छावनी परिषद के अध्यक्ष बिग्रेडियर इंद्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष शिखा नायर, सीईओ अनुपम तलवाड़ व रक्षा संपदा अधिकारी कौशल गौतम रहे। यह वेबिनार रक्षा मंत्री की ओर से 62 छावनी के मुख्य अधिकारियों के साथ की गई थी। इसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नारी सशक्तिकरण, अमृत योजना जैसी कई योजनाओं पर चर्चा हुई। बता दें कि इससे पहले केंद्र की अमृत योजना का लाभ कैंट को नहीं मिल पा रहा था। इससे सीवर लाइनें और पानी की पाइप लाइनें डालने का भी कार्य हो सकेगा। रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि जो योजना देश में लागू होंगी, उसके प्रस्ताव कैंट से भी तैयार हो सकेंगे।
