डॉक्टर समेत 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एयरफोर्स का भी एक और कर्मचारी संक्रमित चार साल के मासूम समेत सात बच्चों में संक्रमण की पुष्टि बरेली, अमृत विचार। गुरुवार को जिले कोरोना संक्रमण के 107 मामले सामने आए। इसमें एक निजी अस्पताल की एक महिला डॉक्टर समेत 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। गुरुवार को मिले संक्रमितों के बाद …

  • एयरफोर्स का भी एक और कर्मचारी संक्रमित
  • चार साल के मासूम समेत सात बच्चों में संक्रमण की पुष्टि

बरेली, अमृत विचार। गुरुवार को जिले कोरोना संक्रमण के 107 मामले सामने आए। इसमें एक निजी अस्पताल की एक महिला डॉक्टर समेत 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। गुरुवार को मिले संक्रमितों के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या का आंकड़ा अब 1420 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अवध विहार कॉलोनी की रहने वाली चार वर्षीय और त्रिपौलिया की सात वर्षीय बच्ची, मुढ़िया नवीबक्श की 13 वर्षीय बच्ची समेत कुल सात बच्चों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। चार वर्षीय बच्ची के परिवार में 60 वर्षीय बुजुर्ग की में भी संक्रमण पाया गया है।

आईवीआरआई के अलावा शहर की कई निजी पैथ लैब से भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही है। इसमें से सबसे ज्यादा मॉल्यूक्यूलर पैथ लैब से हुई है। गुरुवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार मॉल्यूक्यूलर लैब से कुल 13 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, लाल पैथ लैब से एक फोकस पैथ लैब से 6 मिलेट्री हॉस्पिटल लैब से एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इन इलाकों के मिले संक्रमित
पवन बिहार के तीन, अमित विहार के दो, मॉडल टाउन, सुभाष नगर के एक-एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, एयरफोर्स के एक कर्मचारी समेत सूर्या एनक्लेव, कीर्ति नगर के एक-एक, बिहारीपुर, अवधपुरी के दो-दो, सिटी हार्ट कॉलोनी का एक, गणेश पुरम पवन विहार के चार, सुभाष नगर, गंगा नगर में एक-एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

संबंधित समाचार