फर्रुखाबाद : दहेज की मांग से आजिज आकर महिला ने किया Suicide

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोहम्मदाबाद / फर्रुखाबाद, अमृत विचार। सम्मेलन में दहेज रहित शादी करने वाले परिवार ने शादी के बाद दहेज की मांग कर बहू को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर परिजन उसको मायके बुला लाए। दहेज उत्पीड़न से परेशान महिला ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। 

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव नगर निवासी सुशील कुमार श्रीवास्तव नाई का काम करते हैं। आर्थिक तंगी के कारण पुत्री खुशबू की शादी 3 मई 2022 को फिरोजाबाद में हुए सम्मेलन में मैनपुरी के थाना औछा क्षेत्र के अकबरपुर निवासी विकास के साथ की थी। शादी के बाद ससुरालजनों ने बाइक दिलाने की मांग करनी शुरू कर दी। इसको लेकर आए दिन विवाद होने लगा। खुशबू के साथ मारपीट करने लगे। खुशबू ने इसकी जानकारी पिता को दी। होली पर पिता पुत्री को ससुराल से मायके बुला लाए। दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर खुशबू गुमशुम रहने लगी। 

गुरुवार को वह दोपहर कमरे में सोने गई। शाम चार बजे परिजनों ने आवाज लगाई, तो उसने जवाब नहीं दिया। परिजन पड़ोसी के घर से खिड़की से देखने गए। पड़ोसी की छत से खिड़की से देखा तो खुशबू पंखे के कुंडे में दुप्पटे से बने फंदे पर झूल रही थी। यह देखकर परिजन रोने-बिलखने लगे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता सुशील ने बताया कि ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग कर रहे है। पूरी न होने पर आए दिन पुत्री को मारते पीटते थे। इस कारण पुत्री को घर बुला लाए थे। शाम को पुत्री ने सुसाइड कर लिया।

ये भी पढ़ें -बहराइच : सरयू नहर में स्नान करते समय युवक डूबा, तलाश जारी

संबंधित समाचार