बरेली: बारिश ने दी गर्मी से राहत, तीन दिन और हल्की बूंदाबांदी के आसार
बरेली, अमृत विचार। गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे। उमस से लोग बेहाल नजर आए। देर शाम हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार, शनिवार और रविवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
जिले में अधिकतम 35.4 और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देर शाम आंधी चली और बारिश हुई। हालांकि, कुछ देर बाद बारिश थम गई। पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि अभी दो-तीन दिन मौसम ऐसा ही रहेगा।
यह भी पढ़ें- Bareilly: जंक्शन के दो स्टालों पर चोरी, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद
