Bareilly: जंक्शन के दो स्टालों पर चोरी, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एक युवक ने नकदी, सामान और मोबाइल चुराया, नहीं दी कोई तहरीर

फोटो- जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर चोरी करता युवक।

बरेली, अमृत विचार। जंक्शन पर गुरुवार तड़के प्लेटफार्म नंबर एक पर दो अलग-अलग स्टालों पर खाने-पीने का सामान, नकदी और मोबाइल चोरी कर लिया गया। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि अभी तक किसी स्टॉल संचालक ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।

सीसीटीवी में दिख रहा है कि गुरुवार सुबह एमसीओ ऑफिस के पास स्टॉल के बाहर एक युवक खड़ा दिख रहा है। वह चालाकी से स्टॉल की तरफ बढ़ता है और कई खाने-पीने की चीजें अपनी जेब में रख लेता है। इसके अलावा स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के पास स्टॉल के अंदर से नकदी और मोबाइल गायब होने की बात ठेकेदार ने बताई।

ठेकेदार संदीप के मुताबिक वह अभी बरेली से बाहर हैं। चोरी के बारे में उन्हें स्टॉल पर काम करने वाले कर्मचारियों से पता चला है। वापस आकर शिकायत की जाएगी। वहीं जीआरपी अधिकारियों ने भी मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।

कर्मभूमि और पंजाब एक्सप्रेस के पेंट्रीकार से पकड़े चार अवैध वेंडर
आरपीएफ की अपराध शाखा मुरादाबाद और आरपीएफ बरेली जंक्शन ने कर्मभूमि और पंजाब एक्सप्रेस की पेंट्रीकार से चार अवैध वेंडरों को पकड़ा है। चारों के खिलाफ जंक्शन आरपीएफ थाने लाकर रेलवे एक्ट में कार्रवाई की गई।

13005 पंजाब एक्सप्रेस में आरपीएफ अपराध शाखा मुरादाबाद की टीम ने पेंट्रीकार को चेक किया गया। जिसमें कुछ लोग आईआरसीटीसी की यूनिफार्म पहन हुए मिले। जब इनके दस्तावेज चेक किए गए तो तीन लोगों के पास न तो कोई वैध दस्तावेज मिला और न ही मेडिकल, लिहाजा टीम तीन वेंडरों रवि कुमार, विनोद, सलीम को पकड़कर आरपीएफ थाने बरेली जंक्शन ले आई। वहीं 12407 कर्मभूमि एक्सप्रेस में विक्रम नाम के व्यक्ति को अवैध रूप से वेंडरिंग करते हुए पकड़ा गया। गुरुवार सुबह आरपीएफ ने चारों आरोपियों को रेलवे कोर्ट में पेश किया।

यह भी पढ़ें- बरेली: 10 फीसदी बढ़ी आयुर्वेद की ओपीडी, सबसे अधिक त्वचा...डायरिया और बुखार के रोगी

संबंधित समाचार