.jpg)
Grah Pravesh Muhurat 2023: गृह प्रवेश के लिए इस दिन कर सकते हैं अपने नए घर की पूजा, यहां जानिए वर्ष 2023 का शुभ मुहूर्त
Grah Pravesh Shubh Muhurat: हर किसी की ये ख्वाहिश होती है की उसका भी एक अपना आशियाना हो। इस सपने को साकार करने के लिए वो कई तरह की तैयारियां और कड़ी मेहनत करते हैं। अपने सपनों के घर के लिए लोग एक-एक चीज चुनकर लाते हैं और आशियाने को सुंदर बनाने के लिए सजाते हैं। जब लोगों का सपना पूरा हो जाता है और घर बनकर तैयार हो जाता है तो ऐसे में नए घर में प्रवेश का समय आता है तो लोग मुहूर्त को देखकर जाते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नए घर में प्रवेश करने के लिए शुभ मुहूर्त को देखते हुए और पूजा-पाठ के बाद ही नए घर में जाना चाहिए, तभी आपको वह घर शुभ फल देगा। तो आईए जानते हैं कि मई और जून में गृह प्रवेश के लिए कौन सा दिन शुभ रहेगा।
गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त
अगर आप मई में गृह प्रवेश की पूजा करने की योजना बना रहे हैं तो आपके पास अब केवल 3 मुहूर्त बाकी हैं। वहीं जून में इसके लिए सिर्फ 1 दिन है। इसके बाद नवंबर में 6 दिन और दिसंबर में 4 दिन गृह प्रवेश के लिए शुभ दिन हैं।
- मई 2023 गृह प्रवेश मुहूर्त डेट- 6, 11, 15, 20, 22, 29 और 31 मई 2023
- जून 2023 गृह प्रवेश मुहूर्त तिथि: 12 जून 2023
- नवंबर 2023 में मुहूर्त: 17, 18, 22, 23, 27 और 29 नवंबर 2023
- दिसंबर 2023 में मुहूर्त: 6, 8, 15 और 21 दिसंबर 2023
इन बातों का जरुर रखें ध्यान
गृह प्रवेश कभी भी रविवार और शनिवार के दिन करना अशुभ माना जाता है। गृह प्रवेश दीपावली से पहले और नवरात्रि के अवसर पर काफी शुभ माना जाता है। गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त देखना आवश्यक होता है। इस दौरान घर को फूलों, तोरण और पताका आदि से सजाना चाहिए। मंगल कलश के साथ पति-पत्नी को साथ में गृह प्रवेश करना चाहिए।
(नोट: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। अमृत विचार इसकी कोई पुष्टि नहीं करता है।)
ये भी पढ़ें- Ganga Dussehra 2023: कब है गंगा दशहरा? बन रहा ये शुभ योग, दान पुण्य करने से होगी धन की प्राप्ति
Related Posts
.jpg)
Comment List