प्रयागराज: नवनिर्वाचित महापौर गणेश केसरवानी आज लेंगे शपथ, डिप्टी सीएम भी रहेंगे मौजूद
प्रयागराज/ अमृतविचार। नवनिर्वाचित महापौर गणेश केसरवानी शपथ के साथ करेंगे अपने कार्य का श्री गणेश। नगर निकाय चुनाव के बाद आज शुक्रवार को बड़ी भव्यता के साथ केपी ग्राउंड में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम शुरू हुआ है। केपी ग्रउंड भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भरा रहा।
कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद है। कुछ ही देर में नवनिर्वाचित महापौर गणेश केसरवानी और विजई पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। मंच पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और गणेश केसरवानी के पहुंचने का इंतजार कर रहे है। केपी ग्राउंड में सभी पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष व चेयरमैन पहुंचे।
यह भी पढ़ें:-गौतमबुद्ध नगर: बिहार जा रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, 28 घायल
