अमरोहा: जुआ खेलने गया युवक की हत्या, सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर/अमृत विचार। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सौहरका में जुआ खेलने को लेकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक हरिओम पुत्र दूर्जी 30 वर्षीय देर रात गांव के अन्य युवकों के साथ जुआ खेलने निकला था। शुक्रवार की सुबह गांव के पास धान के खेत में युवक का शव पड़ा मिला। युवक की मौत …

अमरोहा/हसनपुर/अमृत विचार। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सौहरका में जुआ खेलने को लेकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक हरिओम पुत्र दूर्जी 30 वर्षीय देर रात गांव के अन्य युवकों के साथ जुआ खेलने निकला था। शुक्रवार की सुबह गांव के पास धान के खेत में युवक का शव पड़ा मिला। युवक की मौत से परिवार में हड़कंप मच गया।

वहीं परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक जुआ खेलने गया था। इसी कारण युवक की हत्या की गई है। मृतक अपने पीछे एक बेटी एक बेटा छोड़ गया है। मृतक की पत्नी चंपावती का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

संबंधित समाचार