अयोध्या : गुरुवार को खेत में मिला था एक युवक का शव, बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार को दिया आश्वासन

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, अयोध्या । थाना क्षेत्र के पछियाना गांव में गन्ने के खेत में गुरुवार को एक युवक का शव पाए जाने के मामले में शुक्रवार को बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पेडरा गांव में मृतक युवक के घर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मृतक युवक महेश निषाद के परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर यहां आएं हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसकी पूरी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी जायेगी। उन्होंने हैदरगंज थानाध्यक्ष को भी मामले को लेकर शीघ्र खुलासे के लिए कहा। प्रदेश अध्यक्ष के साथ मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल, रामगोपाल कोरी व जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप आनंद भी रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने मृतक परिजनों को भरोसा दिलाया कि बहुजन समाज पार्टी आपके साथ हमेशा खड़ी रहेगी। जब कभी भी आवश्यकता होगी तो याद करिएगा। प्रतिनिधि मंडल में  मंडल जोन इंचार्ज कृष्ण कुमार पासी, वीरेंद्र गौतम, नितिन चौधरी, श्रीनाथ निषाद, रविंद्र भारती, गजराज पासी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - कानपुर : किरकिरी के बाद पुलिस ने रंगदारी के मुकदमे से वृद्धा का नाम हटाया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

चारधाम यात्रा की तैयारियों पर जिलाधिकारी सख्त: पंजीकरण, ट्रैफिक, स्वास्थ्य एवं ठहराव व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने के निर्देश 
Uttrakhand: नैनीताल भरेगा न्यायिक प्रक्रिया की डिजिटल उड़ान, एआई बनेगा अधिवक्ताओं की ताकत
वैश्विक मंच पर यूपी टूरिज्म का जलवा: ITB Berlin-2026 में सांस्कृतिक विरासत, प्रमुख स्थलों और आधुनिक पर्यटन का भव्य प्रदर्शन 
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी के हर जिले में विकसित होंगे मॉडल तालाब, ग्रे वाटर और प्लास्टिक अपशिष्ट मुक्त होंगे गाँव 
कर्मचारियों का रुका वेतन : परिषद ने कृत्य को बताया अमानवीय, कहा - कंप्यूटर का ज्ञान नहीं, कीपैड मोबाइल से कैसे हो काम