Why Pity, Love?.... आलिया के बेबाक जवाब ने जीता दिल, कांस में इग्नोर होने पर हुई थी ट्रोल
दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कान फिल्म फेस्टिवल में फोटोग्राफर और कैमरामैन द्वारा नज़रअंदाज़ किए जाने के दावे करने वाले ट्रोल का बहुत ही शालीनता से जवाब देकर आलोचक का मुंह बंद कर दिया। अभिनेत्री ने 2025 के बाद दूसरी बार इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। रेड कार्पेट के वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही, कुछ यूजर्स ने कहा कि पैपरात्जी(फोटोग्राफर और कैमरामैन) ने उन्हें नज़रअंदाज़ कर दिया।
एक वीडियो में अभिनेत्री फोटोग्राफरों के सामने खड़ी दिखाई दे रही थीं जिन्होंने अपने कैमरे नीचे कर लिए थे। इस पर ऑनलाइन यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दिखीं। कुछ लोग अभिनेत्री के समर्थन में थे जबकि अन्य उन्हें ट्रोल करते हुए कह रहे थे कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान नहीं मिली। इस हफ्ते की शुरुआत में भट्ट ने फेस्टिवल से संबंधित कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए।
कई यूजर्स ने पोस्ट पर तारीफें कीं, वहीं एक यूजर ने लिखा, "कितनी अफसोस की बात है, किसी ने आपको नोटिस ही नहीं किया।" इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लॉरियल पेरिस के भारत की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर फेस्टिवल में भाग ले रहीं अभिनेत्री ने लिखा, "अफसोस किस बात का प्रिय? आपने तो मुझे नोटिस किया ही!" 12 मई को शुरू हुआ कान्स फिल्म महोत्सव 23 मई को समाप्त होगा।
