मुरादाबाद: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की गुरुवार की सुबह मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि ससुराली दहेज में पांच लाख रुपए की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर जहर देकर …

मुरादाबाद,अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की गुरुवार की सुबह मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि ससुराली दहेज में पांच लाख रुपए की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर जहर देकर विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया। मायके वालों द्वारा सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। इधर, मौका पाकर ससुराली फरार हो गए। मायके वालों ने तहरीर दे दी है।

करीब दो साल पहले हुआ था महिला का विवाह
मौके पर पहुंचे मायके वालों ने किया हंगामा, दी तहरीर
भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेहल की घटना

मामला भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सहल का है। ग्राम सिरखखेड़ा निवासी रूपचंद्र खेती किसानी करते हैं। करीब दो साल पहले उन्होंने अपनी बेटी सविता की शादी ग्राम सेहल निवासी नंदकिशोर के साथ की थी। रिश्ता तय होते वक्त ससुरालियों ने बताया था कि नंद किशोर किसान है। उसके पास करीब चालीस बीघा जमीन है। मायके वालों ने पर्याप्त दहेज देने के साथ ही सविता के नाम उत्तराखंड के काशीपुर में एक प्लाट भी कर दिया था। सविता की एक साल की बेटी है।

गुरुवार को मायके वालों को सूचना मिली कि सविता की बीमारी से मौत हो गई है। ससुरालियों का कहना था कि हालत बिगड़ने पर उसे कई डाक्टरों को दिखाया लेकिन वह ठीक नहीं हो सकी। सूचना मिलते ही मायके वाले भी सेहल पहुंच गए। जिस वक्त मायके वाले पहुंचे तो सविता का शव आंगन में रखा था। पहुंचते ही मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि ससुराली सविता को अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

कई बार सविता के कहने पर ससुरालियों की कुछ मांग भी पूरी कर दी। इसके बाद ससुराली पांच लाख रुपए मांगने लगे। इंकार करने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। मायके वाले जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस बीच किसी ने सूचना भोजपुर थाने को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच पति व ससुर मौके से फरार हो गए। मायके वालों ने पति नंदकिशोर, ससुर थान सिंह, सास गंगादेवी व देवर हातिम के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।

संबंधित समाचार