शाहजहांपुर: पांच दिन से लापता युवक का शव खन्नौत नदी में मिला, कपड़े से हुई शिनाख्त

एक घटे मामा के यहां रुका था, कपड़ो से शिनाख्त की गई

शाहजहांपुर: पांच दिन से लापता युवक का शव खन्नौत नदी में मिला, कपड़े से हुई शिनाख्त

DEMO IMAGE

शाहजहांपुर, अमृत विचार। नेशनल हाईव पर स्थित खन्नौत में एक युवक का शव मिला है। छह दिन पूर्व घर से दिल्ली जाने के लिए निकला था। रौसर गांव में स्थित ननिहाल में एक घंटे रुका था। शव सड़ गया था। परिवार वालों ने कपड़ों से शव की शिनाख्त की। मृतक तिलहर क्षेत्र का रहने वाला था। उसका मोबाइल नहीं मिला। 

तिलहर थाना क्षेत्र के गांव बंथरा निवासी 24 वर्षीय विजय सक्सेना दिल्ली में स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। 15 दिन पूर्व दिल्ली से अपने घर छुट्टी पर आया हुआ था। 20 मई को विजय अपने घर से दिल्ली जाने के लिए कहकर निकला था। घर से निकलने के बाद वह रौसर गांव में गया। जहां उसकी ननिहाल है और उसके मामा राममूर्ति रहते है। वह अपने मामा के घर एक घंटे रुका और दिल्ली के लिए बताकर चल दिया।

परिवार वालों ने दो दिन तक विजय के मोबाइल पर काल की। लेकिन मोबाइल लगातार स्वीच आफ था। लक्ष्मण अपने बेटे विजय की बराबर तलाश करते रहे। लेकिन उसका पता नहीं चला। उन्होंने बेटे की लापता होने की सूचना तिलहर थाने पर दी।

शुक्रवार को दोपहर दो बजे हाईवे पर स्थित खन्नौत नदी चारागाह पशु लेकर गए। लोगों ने ने नदी में एक शव उतराता देखा। लोगों की भीड़ लग गयी। लोगों ने रामंच्रद मिशन थाने को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान सिपाहियों के साथ नदी पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव सड़ चुका था।

उन्होंने जिले के संबंधित थानेों को सूचना दी। इधर शव मिलने की जानकारी लक्ष्मण को मिली तो परिवार वालों के साथ शाम पांच बजे पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त कपड़ों से की। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसके बेटे विजय का शव है। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है। इधर पुलिस लाइन से फोरेसिंक टीम मौके पर पहुंची और टीम ने जांच के लिए नमूने लिए। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के परिवार वालों की तरफ से कोई तहरीर नही आई है और तहरीर मिलने जांच करके रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीमा विवाद में उलझी रही दो थानों की पुलिस 
शाहजहांपुर: मृतक वितय सक्सेना का शव खन्नौत नदी में दोपहर दो बजे मिला था। सूचना पर रामचंद्र मिशन और चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। कोतवाली और रामचंद्र मिशन पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में शव नहीं बता रहे थे। दोनों थानों की पुलिस पंचनामा भरने को लेकर कन्नी काट रही थी और इस घटना को अपने सर कौन ओढ़ेगा।

दोनों थानों की पुलिस में करीब ढाई घंटे तक सीमा विवाद मचा रहा और शव नदी के बाहर पड़ा रहा। वहीं मृतक के परिवार वाले परेशान हो रहे थे। लेकिन मृतक के परिवार वालों की परेशानी न समझकर सीमा विवाद में उलझी हुई थी। सीमा विवाद की खबर पुलिस अधिकारियों तक पहुंची। एएसपी सिटी सुधीर जायसवाल शाम को मौके पर पहुंचे और जांच कर सीमा थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के अंतगर्त बताया। इसके बाद आरसी मिशन थाने की पुलिस शव का पंचनामा भरा।

रौसर गांव के निकट खन्नौत नदी में विजय नामक युवक का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला है। पांच दिन पूर्व घर से दिल्ली जाने के लिए कहकर निकला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। थाना प्रभारी इस मामले की जांच कर रहे है---सुधीर जायसवाल, एएसपी सिटी।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: विकास के वायदे के साथ अर्चना ने ली महापौर की शपथ