SSR Death Case : सीबीआई ने रिया से पहली बार की पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पूछताछ के लिए तलब किए जाने के बाद उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सामने पेश हुई। रिया यहां डीआरडीओ के गेस्टहाउस पहुंची, जहां सीबीआई की विशेष जांच टीम ने उनसे पूछताछ करनी शुरू कर दी। 6 अगस्त को संघीय …

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पूछताछ के लिए तलब किए जाने के बाद उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सामने पेश हुई। रिया यहां डीआरडीओ के गेस्टहाउस पहुंची, जहां सीबीआई की विशेष जांच टीम ने उनसे पूछताछ करनी शुरू कर दी। 6 अगस्त को संघीय एजेंसी द्वारा मामले की जांच की कमान अपने हाथ में लेने के बाद यह पहली बार है कि रिया से यह एजेंसी पूछताछ कर रही है।

रिया के अलावा उनके भाई शोविक, सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, निजी कर्मचारी नीरज सिंह से भी पूछताछ की जा रही है। सीबीआई सुशांत से उनके रिश्ते के बारे में, पिछले साल यूरोप यात्रा के दौरान अभिनेता का व्यवहार कैसा था, कथित ड्रग एंगल और अभिनेता के खाते से वित्तीय लेनदेन के मामले में पूछताछ कर रही है।

ये है सवालों की लिस्ट जो सीबीआई अधिकारियों ने रिया चक्रवर्ती से पूछे हैं!
सुशांत सिंह से पहली बार आप कब मिलीं?
सुशांत से दोस्ती कैसे शुरू हुई?
आप दोनों कब एक दूसरे के करीब आए?
आप सुशांत सिंह के घर रहने के लिए कब गईं?
सुशांत के साथ यूरोप जाने की प्लानिंग किसकी थी?
लास्ट मिनट में यूरोप टूर का प्लान क्यो चेंज किया गया?
भाई शोविक को साथ में क्यों लिया गया?
विदेश में होटल में क्या हुआ था?
होटल क्यों छोड़ा था?
क्या गोया की पेंटिंग देखकर सुशांत डर गए थे?
सुशांत सिंह कब बीमार हुए?
कितने डाक्टर्स ने सुशांत का चेकअप किया?
उन डाक्टर्स की डिटेल्स क्या है?
आपको कैसे पता चला कि सुशांत डिप्रेशन में थे?
कौन कौन सी दवाइयां सुशांत को दी जाती थीं?
8 जून को ऐसा क्या हुआ कि आपने घर छोड़ दिया?
क्या उसके बाद सुशांत ने आपसे या आपने सुशांत से कॉन्टैक्ट किया?

सीबीआई के अलावा, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी मामले में विभिन्न पहलूओं की जांच कर रहे हैं। ईडी ने 31 जुलाई को रिया और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था, जबकि एनसीबी ने वित्तीय जांच एजेंसी के अनुरोध पर बुधवार को मामला दर्ज किया।

संबंधित समाचार