Fatehpur Murder : मामूली बात पर हुआ विवाद जान पर पड़ गया भारी, बेटे ने पिता की धारधार हथियार से की हत्या
फतेहपुर में बेटे ने पिता की हत्या।
फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में मामूली विवाद में बेटे ने पिता की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
फतेहपुर, अमृत विचार। दो बीघा जमीन बेचने से खफा पुत्र ने पिता को घर के आंगन में कुल्हाड़ी से काटकर शनिवार को निर्मम हत्या कर दी और हत्यारा पुत्र बाइक लेकर घर से फरार हो गया। घटना की जानकारी पाते पुलिस कप्तान,राजेश कुमार सिंह फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के खुलासे के साक्ष्य जुटाए है। मृतक मुंबई में रहता था पिछले दिन शुक्रवार को अपनी दो बीघा जमीन बेची थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के कोरईया गांव में रहने वाले मनीराम निषाद (55) करीब तीस सालों से मुंबई में रह कारोबार करता था। शनिवार को दोपहर 11 बजे उसके इकलौते बेटे सुनील ने घर के आंगन में कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। और बाइक लेकर फरार हो गया। मकान की छत पर मौजूद बहू नीलम ने जब ससुर की चीख पुकार सुनी,आंगन के जाले से झांक कर देखा तो ससुर खून से लथपथ था। वह बगल के सटे मकान से नीचे कूद कर शोर मचाया आसपास के लोग आए और घटना की बावत बताया। ग्रामीणों की सूचना पर इलाकाई पुलिस और अफसर मौके पर पहुंचे। मकान के अन्दर दाखिल हुए मनीराम का शव खून से लथपथ पाया।
मनीराम का पैतृक गांव कानपुर के महराजपुर थाने के दिबियापुर गांव है। पिछले दो दशक से हालमुकाम बिंदकी कोतवाली के कोरईया गांव में अपनी ससुराल में रहने लगा। दस साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी। वह मुंबई में रहकर कारोबार करता था। और दो दिन पहले ही मुंबई से कोरईया जमीन बेचने के लिए आया। जिसकी बेटे ने ही हत्या कर दी।
दिवंगत मनीराम ने दो बीघा जमीन ससुराल में खरीदी थी। उसका बेटा सुनील चाहता था कि पिता खरीदी जमीन उसके नाम बैनाम कर दे जिस पर पिता राजी नहीं हुआ। जमीनी विवाद पिता-पुत्र के बीच गहरा गया। बेटा नशे का लती बताया जा रहा है।
दिवंगत पिछले दिन शुक्रवार को जमीन का विक्रय गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया था। बेटे सुनील को जमीन की बिक्री की जानकारी हुई तो बौखला गया और शनिवार को कुल्हाड़ी से वारकर पिता को मौत की नींद सुला दी।
शनिवार को दिवंगत कानपुर एअरपोर्ट से मुंबई जाने की तैयारी कर रहा था। तभी पुत्र ने पिता की हत्या कर दी। और बाइक से भाग निकला। बेटे ने हत्या करने से पहले बाइक दरवाजे पर खड़ी कर दी थी और वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकला।
मृतक के भाई अच्छेलाल ने बताया कि वह पांच भाई है। उसका भाई दिवंगत मनीराम ससुराल में रहने लगा था। भाई की हत्या होने की जानकारी उन्हे पड़ोसियों ने दी थी। वह अपने ससुराल में रहने लगा था।
कोराईया गांव में मनीराम निषाद की उसके बेटे ने किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपित की तलाश में पुलिस टीम गठित कर दी गई।- विजय शंकर मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक
