Ashes 2023 : एशेज महिला क्रिकेट श्रृंखला से बाहर हुईं आस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग, जानिए वजह 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लानिंग मेडिकल कारणों से इंग्लैंड में महिलाओं की एशेज क्रिकेट श्रृंखला से बाहर हो गई। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि लानिंग ने मेडिकल सलाह के बाद बाहर होने का फैसला किया है। इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं दी गई।अब एलिसा हीली को टीम की कप्तानी दी गई।

ऑस्ट्रेलिया के महिला क्रिकेट परफार्मेस के प्रमुख शॉन फ्लेगलेर ने कहा, यह मेग के लिए निराशाजनक है कि वह एशेज नहीं खेल पाएगी। टीम के लिए यह अहम श्रृंखला है और उसकी कमी खलेगी। लेकिन उसे पता है कि सेहत सबसे पहले है। वह घर पर मेडिकल स्टाफ के साथ काम करेगी और जल्दी वापसी की कोशिश करेगी। उनकी गैर मौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली टीम की कप्तान होंगी। श्रृंखला 22 जून से नॉटिंघम में शुरू होगी।

ऑस्ट्रेलिया टीम : एलिसा हीली (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा, डार्सी ब्राउन, एशलीग गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, फोबे लीचफील्ड, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहम।

ये भी पढ़ें :  IPL 2023 : MS Dhoni के जैसे शांतचित्त हैं Hardik Pandya, सुनील गावस्कर ने की तारीफ

 

संबंधित समाचार