फिल्म ‘एक था जोकर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, हाथ में चाबुक लिए नजर आए यश कुमार

फिल्म ‘एक था जोकर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, हाथ में चाबुक लिए नजर आए यश कुमार

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार की आने वाली फिल्म ‘एक था जोकर’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म ‘एक था जोकर’ के निर्माता यश कुमारऔर निधि मिश्रा हैं। इस फिल्म के निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। ‘एक था जोकर’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है, जिसमें यश कुमार एक पारंपरिक गेट अप में हाथ में चाबुक लिए नजर आ रहे हैं। 

https://www.instagram.com/p/CssobD0s1lg/

‘एक था जोकर’ को लेकर यश कुमार ने कहा कि फिल्म की कहानी मैंने खुद लिखी है, जिस पर हमने खूब मेहनत की है। इस फिल्म को लेकर हमारी सोच यह थी कि हम ऐसी फिल्म लेकर आए जो अब तक भोजपुरी स्क्रीन पर दर्शकों ने नहीं देखा है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ गीत संगीत की अलग लेवल का होने वाला है। 

हमारी फिल्म बजट के हिसाब से भी बेहद समृद्ध होने वाली है फिल्म की कास्टिंग भी जल्द ही अनाउंस की जाएगी। हमारी कोशिश होगी कि इस फिल्म को हम इसी साल रिलीज करें। फिलहाल हमें फिल्म के शूटिंग की ओर फोकस करना है। भव्य पोस्टर से सबों का अंदाजा हो जाएगा कि यह फिल्म कितनी बड़ी और महत्वपूर्ण होने वाली है।

 गौरतलब है कि फिल्म ‘एक था जोकर’ के संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार राजेश मिश्रा,शेखर मधुर, धरम हिंदुस्तानी हैं। कथा यश कुमार और पटकथा एवं संवाद एस. के. चौहान का है। छायांकन जहांगीर सय्यद संकलन गुर्जन्ट सिंह का है। मारधाड प्रदीप खड़का, नृत्य प्रवीण शेलार, कला अवधेश राय और कार्यकारी निर्माता शैलेन्द्र सिंह होंगे।

ये भी पढ़ें:- SIRF EK BANDAA KAAFI HAI की सफलता से खुश हैं मनोज वाजपेयी, बोले- 'यह आश्चर्यजनक है...'