Ukraine War : यूक्रेन के कुछ हिस्सों में हवाई हमले की चेतावनी जारी, बजे सायरन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कीव। यूक्रेन के कई क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई और सायरन की आवाजें सुनी गयी थी। देश के डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय ने हवाई हमले की चेतावनी जारी की थी। मंत्रालय के अनुसार देश के माइकोलाइव क्षेत्र में कल देर रात हवाई हमले के सायरन बजने लगे, इसके साथ ही यूक्रेन-नियंत्रित हिस्से खेरसॉन क्षेत्र में सायरन की गूंज सुनायी दी गयी थी। 

यूक्रेन की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार माइकोलाइव क्षेत्र में विस्फोटों की आवाज सुनी गई। आज तड़के मिकोलाइव, ओडेसा, निप्रॉपेट्रोस, किरोवोरॉड, चेर्कासी और विन्नित्सिया के क्षेत्रों के साथ-साथ यूक्रेन नियंत्रित खेरसॉन और ज़ैपसोरिज़िया क्षेत्रों में हवाई हमले के अलर्ट जारी किए गए हैं।

गौरतलब है कि क्रीमिया ब्रिज पर आतंकवादी हमले के दो दिन बाद 10 अक्टूबर से रूस ने यूक्रेनी बुनियादी ढांचे के खिलाफ निरंतर सटीक हमले किए गए थे। इससे पहले फरवरी में यूक्रेनी पावर ग्रिड ऑपरेटर उक्रेनर्गो के प्रमुख ने कहा कि रूसी हमलों के कारण यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को करोड़ों डॉलर का नुकसान हो सकता है, जिसमें अरबों डालर का आर्थिक नुकसान हो सकता है।


यूक्रेन को तुर्की से सैन्य आपूर्ति युद्धविराम के इरादे के अनुरूप नहीं : रूस 
रूस ने कहा है कि तुर्की की ओर से यूक्रेन को हथियारों और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति संघर्ष विराम सुनिश्चित करने के उसके(तुर्की) के इरादों के अनुरूप नहीं है और न ही मध्यस्थ की भूमिका के लिए उपयुक्त है। रूसी विदेश मंत्रालय में फोर्थ यूरोपियन डिपार्टमेंट के निदेशक यूरी पिलिपसन मंत्रालय ने कहा कि तुर्की ने यूक्रेन में शीघ्र संघर्ष विराम सुनिश्चित करने और अपनी मध्यस्थता से वार्ता प्रक्रिया फिर से शुरू करने के लिए कई बार मंतव्य जताया है।

इसके बावजूद उसकी ओर से यूक्रेन को हथियारों और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति जारी है जो पूर्णत: अनुचित है।” अप्रैल 2022 में रूस ने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति के मुद्दे पर सभी देशों को डिप्लोमैटिक नोट भेजा था। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति रूस के लिए एक वैध लक्ष्य बन जायेगा।

ये भी पढ़ें:- Australia: मछली पकड़ रहे किशोर पर मगरमच्छ ने किया हमला, ऐसे बचाई खुद की जान

संबंधित समाचार